बूंदी: अधिकारी सुनिश्चित करें सभी कार्य राजकाज से हों संपादित- जिला कलेक्टर
Bundi, Bundi | Jun 10, 2024 सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में सभी तरह फाइल संबंधी कार्य राजकाज के माध्यम से संपादित हो। यह निर्देश जिला कलक्टर ने सोमवार को आयोजित पानी, बिजली एवं मौसमी बीमारियों संबंधी साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला कलक्टर जिले में पेयजल उपलब्धता, बिजली आपूर्ति व्यवस्था एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।