कैराना: कैराना के गांव गोगवान में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई को घेरकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kairana, Shamli | May 28, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान में विद्युत विभाग के जेई प्रेम सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सामने आया है, जिसमें जेई के साथ मारपीट होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि जेई गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते गए थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने घेरकर मारपीट की।