बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, जल-फल वितरित
बरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सेवा के क्रम में गुरुवार को पुराना शहर स्थित बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा पुष्प वर्षा, शीतल जल एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दादा एवं जनार्दन आचार्य के आशीर्वाद से संपन्न हुआ।
पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं को शीतल जल और फल वितरित किए।
इस अवसर पर नदीम इकबाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पीस कमेटी ऑफ इंडिया विभिन्न मंदिरों पर कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत करेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारा, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. शहाबुद्दीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष खुशनुमा खान, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष मोनू खान, प्रदेश सचिव मंटू दादा, असलम खान, आजम खान, जिला संयोजक अली हसन, जिला सचिव बाबू, जिला सचिव नासिर अली, जिला मीडिया प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पीस कमेटी ऑफ इंडिया के इस सेवा कार्य की सराहना की। वहीं पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह तथा नवादा चौकी प्रभारी कुशल पाल अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखी।
#Bareillynewslive