अतरी: रामदाना गांव में वज्रपात से एक गाय की मौत
अतरी प्रखंड क्षेत्र धुसरी पंचायत के रामदाना गांव में रविवार की रात को वज्रपात गिरने से राजू पासवान की गाय की मौत हो गई। राजू पासवान ने बताया कि घर के पास तार के पेड़ पर रात्रि में वज्रपात गिरने से गाय की मौत हो गई। इस संबंध में अतरी आरओ के प्रभार में रहे मोहड़ा आरओ सुमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।