24 घंटे में दो स्थानों से प्रशासन ने अवैध फटाकों का जखीरा पकड़ा
हरदा/टिमरनी- टिमरनी में बुधवार को 24 घंटे के अंदर प्रशासन ने दो अलग-अलग स्थानो(मकानों) से अवैध फटाकों के भंडारण पर छापा मार कर जखीरा जप्त किया। पुलिस एवं राजस्व के संयुक्त दल ने मुखबिर से मिली सूचना पर बुधवार सुबह नीरज अग्रवाल एवं देर रात्रि लगभग 12:00 बजे कुशवाहा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 3 में जुगल किशोर नामक व्यक्ति के घर से लाखों के अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ अभीरक्षा में लिया, देर रात तक चली कार्यवाही। इस दौरान एसडीएम एआर चिरामन,sdop दीपा डोडवे,टीआई मुकेश गोड़, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे एवं पुलिस,राजस्व दल रहा मौजूद।
Harda, Harda | Oct 29, 2026