छपरौली-बड़ौत मार्ग पर चल रहा चौड़ीकरण का काम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भाइयों, ये है छपरौली-बड़ौत मार्ग, जहां सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान जगह-जगह जेसीबी से सड़क किनारे और मार्ग पर गहरे गड्ढे किए गए हैं।
काम वाली जगहों पर पर्याप्त साइन बोर्ड, बैरिकेडिंग या सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।
मलकपुर HP पेट्रोल पंप के पास एक रिक्शा इन गड्ढों में पलट गया। हादसे में रिक्शा चालक ताऊ को चोट लगने की सूचना है।
सवाल ये है कि जब सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है तो वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे?
अगर कल कोई बड़ा हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
प्रशासन और संबंधित विभाग को चाहिए कि निर्माण स्थल पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था, संकेतक और बैरिकेडिंग सुनिश्चित कराई जाए, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।
#Baghpat #BaghpatNews #Chhaprauli #Baraut #PWD #UPNews #CMYogi #RoadSafety
Baghpat, Bagpat | Sep 12, 2026