कोंडागांव: कोंडागांव जिले में 85% से अधिक अंक लाने वाले दसवीं के विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, 39 मेधावी हुए पुरस्कृत
कोण्डागांव जिले में सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 15 अप्रैल को घोषित परिणामों में जिले के 9 विद्यालयों से 271 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 218 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर 85 प्रतिशत से अधिक अंक...