छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो महिलाओं पर दोस्ती का फायदा उठाकर ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार महिलाओं ने उसे घर बुलाकर कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई और बेहोशी की हालत में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं. इसके बाद सोशल मीडिया और परिजनों के बीच तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक उससे 2 लाख 17 हजार रुपये वसूल किए गए. पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.
दोस्ती के बाद जाल में फंसाने का आरोप
पुलिस के अनुसार बीरगांव गांधी नगर निवासी 54 वर्षीय दुलीचंद कुम्हार की पहचान अशोक नगर श्मशान घाट क्षेत्र में रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी. शिकायत में बताया गया है कि 6 जनवरी 2026 को महिला ने उसे अपने घर बुलाया था. वहां पहले से एक