धार: धार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; नए जिलाध्यक्ष का भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
Dhar, Dhar | Aug 21, 2025 धार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन : नए जिला अध्यक्ष का भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत।गुरुवार शाम ठीक 4 बजे धार शहर में कांग्रेस उत्साह से सरोबार हो उठा। नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से कांग्रेस का एक विशाल जुलूस निकाला गया।