हुज़ूर: भोपाल में IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर का अपहरण, बंधक बनाकर ₹2 करोड़ ट्रांसफर करवाए
Huzur, Bhopal | May 3, 2026 भोपाल में IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन का अपहरण कर बंधक बनाने और 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को इसी इंस्टीट्यूट की फ्रेंचाइजी संचालित करने वाले युवक ने अंजाम दिया है। आरोपी भेल के एक रिटायर्ड अधिकारी का बेटा है और पूर्व में दिल्ली में रहकर आईएएस कोचिंग से ही यूपीएससी की तैयारी कर चुका है।