बक्सर: मानवता की मिसाल बने बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र, सड़क हादसे में तड़प रहे घायल चालक की बचाई जान
Buxar, Buxar | Jun 9, 2026 बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल चालक की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया। पटना से बक्सर लौटने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर बिहटा के समीप हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल चालक को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।