भरनो: भरनो में अकीदत,भाईचारे व उत्साह के साथ मनाया गया मुहर्रम,चिरैया टांड़ में सजा भव्य मेला
Bharno, Gumla | Jun 26, 2026 सेंट्रल मोहर्रम कमिटी सूपा वन के तत्वावधान में शुक्रवार को इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का पर्व भरनो प्रखंड में अकीदत,भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ।इस अवसर पर सूपा लालटोली स्थित चिरैया टांड़ मैदान में भव्य मुहर्रम मेले का आयोजन किया गया,जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबि मौजूद रहे।