बिजावर: बिजावर की कांग्रेस नेत्री डॉ. कंचन शुक्ला का दूसरा वीडियो वायरल, ‘ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है’ पोस्ट से बढ़ी चर्चा
छतरपुर में कांग्रेस नेत्री डॉ. कंचन शुक्ला का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार की शाम 4 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर “ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है, सुन लो कान खोलकर जलने वालों” लिखा दिखाई दे रहा है। इससे पहले बंदूक प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें डॉ. कंचन शुक्ला और सपा नेत्री ऊषा अहिरवार नजर आई थीं।