बागपत: SP ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली, पुलिस लाइन बागपत की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Baghpat, Bagpat | May 15, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की सुबह दस बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस लाइन बागपत में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इसके बाद परेड में शामिल पुलिस जवानों को अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई गई। परेड के दौरान जवानों को बेहतर पुलिसिंग, समय पालन एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।