राऊ: रणजीत हनुमान मंदिर के पास युवती से मोबाइल लूट, लोगों ने लुटेरों को पकड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Rau, Indore | Feb 26, 2025 इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर के पास के युवती से मोबाइल लूट की वारदात हो गई। जिसमें बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर ले जाने लगे। युवती की मदद मांगने पर भीड़ होने से लोगो ने दोनो युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की गई। करीब आधे घंटे बाद यहां पुलिस पहुंची और दोनो बदमाशो को पकड़कर थाने ले गई। जिसमें फरियादिया कविता ओझा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।