राऊ: बोर्ड परीक्षा शुरू, लाउडस्पीकर की शिकायतें, कलेक्टर ने सख्ती के दिए निर्देश
Rau, Indore | Feb 25, 2025 इंदौर में परीक्षाओ का दौरा शुरू हो चुका है, बोर्ड परीक्षाओ के अलावा सीबीएससी स्कूलों में भी परीक्षाएं शुरू हो गयी है। जिसे देखते हुए इंदौर कलेक्टर ने सख्ती बरतने के आदेश दिए है, परीक्षाओ के दौरान तेज आवाज़ में स्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्र की शिकायत कलेक्टर को लगातार मिल रही है। जिसके बाद कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियो को सख्ती बरतने के आदेश दिए है।