झांसी: पुनावलीकला गांव में तैरकर तालाब पार करने की शर्त के चक्कर में एक युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Feb 1, 2025 पुनावलीकला गांव में 140 रुपए जीतने के लिए जान गंवाई, डूबता देख भाग गए दोस्त दरअसल झांसी में शर्त जीतने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। पहले पांच दोस्तों ने तालाब किनारे बैठकर मिलकर शराब पी। फिर उनमें से एक युवक ने शर्त लगाई कि तैरकर तालाब पार करने वाले को 140 रुपए देंगे। जिसमें बिना कपड़े उतारे तालाब पार करना था। शर्त के लिए एक युवक तैयार हो गया।