झांसी: झांसी के डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने उरई जनपद जालौन में पुलिस लाइन के प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Jan 31, 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी केशव कुमार चौधरी द्वारा पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन में वर्ष 2018 में सर्वाधिक 219 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है परन्तु वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा जनपद जालौन में 400 रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण देना प्रस्तावित किया गया है।