नवनिर्वाचित प्रधान उपप्रधानों को आज दिया जाएगी शपथ
नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए कुल्लू पहुंचे कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार का जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान सहित कृषि एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
Kullu, Kullu | Jun 14, 2026