माण्डलगढ़: खजीना विद्यालय में मांडलगढ़ विधायक खंडेलवाल ने टीन शेड और झूला-चकरी का उद्घाटन किया
खजीना गांव के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में विधायक गोपाल खंडेलवाल एवं भूमि विकास बैंक चित्तौड़गढ़ के चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने टीन शेड एवं झूला-चकरी का उद्घाटन किया। यह सामग्री संयुक्त निदेशक कृषि विभाग चित्तौड़गढ़ से सेवानिवृत्त हुए दिनेश कुमार जागा की ओर से विद्यालय को भेंट की गई।