जशपुर जिला के नेशनल हाईवे 43 पर रायडीह के पास उस समय हादसा हो गया जब तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग पैदल यात्री और बाइक चालक दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मंगलवार की शाम करीब छह बजे की ये घटन है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक अपनी पत्नी के साथ कुनकुरी से अपने गांव चरईडांड जा रहा था।