सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संकट मोचन पहाड़ी सिघाडी नदी के पास रहने वाली अफसाना खातून के साथ पैसों के लेनदेन के चलते एक युवक के द्वारा मारपीट की गई,इसमें गर्भवती महिला को गंभीर चोटें आई है। महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। महिला ने जिला अस्पताल में आज 16 मई दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी है।