जगदलपुर: सीटी कोतवाली से बस्तर पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति हेतु जन-जागरूकता अभियान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के नेतृत्व में शासन द्वारा मादक द्रव्य एवं मनः प्रभावी पदार्थो के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु दिये निर्देश पर नशामुक्ति अभियान ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों से जनता को जागरूक करना है।