जगदलपुर: भाजपा युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर महारानी अस्पताल में किया रक्तदान।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के द्वारा शहर के महारानी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, इस शिविर में युवा मोर्चा के सदस्यों ने रक्त जरूरतमंदों की सहायता हेतु आज रक्तदान किया। इस दौरान युवा मोर्चा के सदस्य अधिक संख्या में मौजूद थे।