जगदलपुर: संभाग आयुक्त कार्यालय में बस्तर आयुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली विभागीय समीक्षा बैठक
संभाग आयुक्त कार्यालय में बस्तर आयुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि बस्तर अंचल के इन संवेदनशील क्षेत्रों के ग्रामों के विकास के लिए शासन द्वारा ₹20 करोड़ तक की अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की गई है। साथ ही योजनाओं के सतत लाभ के मूल्यांकन और मॉनिटरिंग के लिए डैशबोर्ड तैयार की गई है। जिसके माध्यम से इसकी सतत समीक्षा की जाएगी।