उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवा बिनटोली के एचएम के खिलाफ ग्राम पंचायत के आम सभा पंचायती राज अधिनियम 2006 के तहत प्रस्ताव पारित। गुरुवार दो बजे अधिकारियों को दिया पत्र। एचएम पर पैसे लेकर बिना आम सभा के रसोईया की बहाली करने के साथ मीड डे मील नही देने का आरोप। पंचायत की मुखिया माया देवी ने बीईओ, बीडीओ, डीईओ व डीएम को प्रस्ताव के बाद विभागीय कारवाई के लिए लिखी।