मंडला: जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप, सीजन का सबसे गर्म दिन, तापमान 44 डिग्री पहुंचा
Mandla, Mandla | Apr 26, 2026 जिले में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को पांच बजे मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, रविवार को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले शनिवार को तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जिसके चलते मंडला प्रदेश के सबसे गर्म पांच जिलों में शामिल रहा।