कहरा: सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी शिव मंदिर परिसर में कदम के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
Kahara, Saharsa | Jan 15, 2025 सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी शिव मंदिर परिसर में कदम पेड़ से टहनी काटने के दौरान 1 व्यक्ति पेड़ से नीचे जा गिरा और नीचे गिरने से उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक का नाम छोटी मिस्त्री है।