कोल: शहर में पेयजल समस्या को लेकर महापौर ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, गर्मी में हर प्रकार से पानी उपलब्ध कराने की मांग
Koil, Aligarh | May 9, 2024 अलीगढ़ शहर में पेयजल की समस्या को लेकर अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंहल ने नगर आयुक्त अमित आसेरी को एक पत्र लिखा है। पत्र में महापौर प्रशांत सिंघल ने भीषण गर्मी में आमजन को हर प्रकार से पेयजल उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। भीषण गर्मी पड़ रही है और शहर के कई इलाकों में पेयजल की समस्या है जिसको लेकर महापौर ने पत्र लिखा है।