जमुई: सरयू बाबू गढ़ में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की युवा इकाई का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026 सरयू बाबू गढ़ स्थित इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के प्रधान कार्यालय में शनिवार को युवा जिलाध्यक्ष परशुराम तांती की अध्यक्षता में संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ। युवा जिला अध्यक्ष ने 4 बजे बताया कि चुनाव में विभिन्न प्रखंडों एवं जिला स्तर पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। सुनील तांती को जमुई सदर, भरत कुमार को गिद्धौर, अभिनीत कुमार को सिकंदरा व अन्य का नाम शामिल है।