वारासिवनी: वारासिवनी से जिले की बैडमिंटन टीम का चयन, 10 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में बालाघाट जिले के 10 महाविद्यालयों के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के खेल कौशल, सर्विस, रिटर्न और प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम आगे संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।