सोहागपुर: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शहडोल सोमवार को लगभग 4:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉक्टर केदार सिंह ने जनगणना कार्य के प्रचार प्रसार हेतु जनसंपर्क संरचनालय गोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है,प्रचार रथ जिले में प्रचार प्रसार करेगी।