वाराणसी में कोई भी नागरिक अपने भवन भूमि में नही चला सकेगा प्राइवेट वाहन स्टैंड, लेनी होगी अनुमति
Sadar, Varanasi | Mar 29, 2024 वाराणसी नगर निगम सीमा क्षेत्र में अपने निजी सम्पत्ति पर संचालित होने वाले प्राइवेट वाहन स्टैंड, नगर निगम, वाराणसी के अनुमति के बिना नही चलाये जायेगें। यदि किसी के द्वारा नगर निगम की अनुमति के बिना संचालित किया जाता है तो यह पूर्ण रूप से अवैध एवं अवैधानिक होगा, जिसके विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।