भारी फोर्स के बीच ज्ञानवापी में हुई जुमे की नमाजः मुख्तार की मौत के बाद 400 लोगों ने अदा की नमाज
Sadar, Varanasi | Mar 29, 2024 वाराणसी में धारा 144 लगने के बाद आज भारी फोर्स के बीच ज्ञानवापी में जुमे की नमाज अता की गई। 5 बार के विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद ज्ञानवापी में बड़ी संख्या में नमाजियों के जुटने का अनुमान था। लेकिन, आज करीब 400 मुस्लिम ही जुमे की नमाज में पहुंचे थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी।