गौतम बुद्ध नगर: वेदपुरा गांव में स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय की स्थिति हुई बदहाल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई
ग्रेटर नोएडा के वेदपुरा गांव में स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय की स्थिति बदहाल नजर आ रही है। गुरुवार को ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया है कि प्राधिकरण के अधिकारियों की उदासीनता के चलते सरकारी पशु चिकित्सालय की स्थिति बदहाल हो गई है।