गौतम बुद्ध नगर: एफएनजी-पुस्ता रोड पर भू माफियाओं द्वारा नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा में स्थित एफएनजी-पुस्ता रोड पर भूमाफियाओं द्वारा नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं। सीईओ लोकेश एम ने बताया है कि जल्द ही आवश्यक विधि की जाएगी।