गौतम बुद्ध नगर: दौला राजपुरा गांव में खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से रेत का खनन, वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन जांच में जुटा
ग्रेटर नोएडा के दौला राजपुरा गांव में खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से रेत का खनन करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं अवैध रूप से रेत का खनन होते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि जल्द ही खनन माफियाओं को चिन्हित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।