Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
Cricket
image
image
image
image
image

आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित ======================================================= आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ.आर.सी. शर्मा के मार्गदर्शन में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के अधिष्ठाता डॉ.आर.सी. शर्मा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ.पी.के. मिश्रा के संदेश का उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात वैज्ञानिक डॉ.गौरव महाजन द्वारा संस्था की सफलताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कैंप, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शहीदों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति विषय पर कविता एवं भाषण की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवकों ने ‘नशा मुक्त भारत’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘भारत की शान’ जैसे उत्साहपूर्ण नारों के साथ केंद्र परिसर में रैली निकाली। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ.शर्मा, डॉ.गौरव महाजन, डॉ.शिखा शर्मा, डॉ.अमिता शर्मा, डॉ.हेमलता अहिरवार, डॉ.संध्या बकोड़े, डॉ.करुणा मेश्राम, डॉ.संत कुमार शर्मा, श्रीमती मधु जायसवाल, श्रीमती सुभद्रा, श्री रोहित साहू, श्री प्रकाश सांवले, श्री कालूराम, श्री राकेश बर्मन, श्री नितेश, श्री प्रमोद भलावी, श्री ओम नारायण सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

1 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

MORE NEWS

इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
===========================================================

इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक यादव द्वारा किया गया।
       अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. आलोक यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की प्रतिभाओं को अवसरों के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी न हो, बल्कि बड़े शहरों के अवसर छिंदवाड़ा तक आएं। हमारा पॉलिटेक्निक ऐसा संस्थान बने, जहां से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी अपने साथ केवल एक डिप्लोमा लेकर न जाए, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास, रोजगार और अपने भविष्य को बनाने की क्षमता लेकर जाए।
      उन्होंने कहा कि इसी विजन के साथ हमारी सोच है कि “छिंदवाड़ा की प्रतिभा को तकनीक और कौशल की उड़ान मिले। पॉलिटेक्निक से रोजगार, नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई पहचान मिले।”
      कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष सुश्री नीलम खासकलम ने कहा कि हमारा छिंदवाड़ा केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि कौशल का केंद्र बने। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
      आभार प्रदर्शन करते हुए विभागाध्यक्ष श्री राकेश कावरे ने कहा कि हमारा पॉलिटेक्निक केवल डिप्लोमा न दे, बल्कि भविष्य दे। हमारे विद्यार्थी केवल नौकरी खोजने वाले न बनें, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। कार्यक्रम में सुश्री आकांक्षा बुनकर, सुश्री शाइस्ता मंसूरी, सुश्री ममता बघेल, श्री ओम कटकवार, सुश्री स्वाति चौरसिया, सुश्री शैली कराड़े सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस =========================================================== इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक यादव द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. आलोक यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की प्रतिभाओं को अवसरों के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी न हो, बल्कि बड़े शहरों के अवसर छिंदवाड़ा तक आएं। हमारा पॉलिटेक्निक ऐसा संस्थान बने, जहां से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी अपने साथ केवल एक डिप्लोमा लेकर न जाए, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास, रोजगार और अपने भविष्य को बनाने की क्षमता लेकर जाए। उन्होंने कहा कि इसी विजन के साथ हमारी सोच है कि “छिंदवाड़ा की प्रतिभा को तकनीक और कौशल की उड़ान मिले। पॉलिटेक्निक से रोजगार, नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई पहचान मिले।” कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष सुश्री नीलम खासकलम ने कहा कि हमारा छिंदवाड़ा केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि कौशल का केंद्र बने। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आभार प्रदर्शन करते हुए विभागाध्यक्ष श्री राकेश कावरे ने कहा कि हमारा पॉलिटेक्निक केवल डिप्लोमा न दे, बल्कि भविष्य दे। हमारे विद्यार्थी केवल नौकरी खोजने वाले न बनें, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। कार्यक्रम में सुश्री आकांक्षा बुनकर, सुश्री शाइस्ता मंसूरी, सुश्री ममता बघेल, श्री ओम कटकवार, सुश्री स्वाति चौरसिया, सुश्री शैली कराड़े सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

पूरे हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

जिले की विकास पुस्तिका का हुआ वितरण
==================================================================

जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड छिन्दवाड़ा में आयोजित किया गया। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने पुलिस परेड ग्राउण्ड छिन्दवाड़ा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस बार कार्यक्रम की शुरुआत शासन द्वारा निर्धारित मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रगीत "वंदे - मातरम्" के गायन के साथ की गई। जिसके बाद ध्वजारोहण होते ही पुलिस परेड ग्राउण्ड ‘जन-गण-मन अधिनायक जय हे’ की गूंज से गुजांयमान हो उठा। जिसके बाद मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने खुली जिप्सी में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्‍डेय और परेड कमांडर श्री हर्ष यादव के साथ परेड का निरीक्षण किया। नील गगन में हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंग - बिरंगे गुब्बारे छोड़े गये।    

मुख्यमंत्री संदेश का हुआ लाइव प्रसारण -  भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण जिला स्तरीय मुख्य समारोह में भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन का सीधा प्रसारण एल.ई.डी. वॉल के माध्यम से किया गया, जिसे मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।

       मुख्यमंत्री जी ने अपने संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य की जनता के नाम स्वाधीनता संदेश का वाचन किया।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने किया जिला स्तरीय संदेश का वाचन, जिले के विकास की दी जानकारी -  मुख्यमंत्री डॉ.यादव के संदेश वाचन के सीधे प्रसारण के बाद मुख्य अतिथि मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने जिला स्तरीय संदेश का वाचन किया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश" के विजन के अनुरूप छिंदवाड़ा जिला भी विकास के लक्ष्य की दिशा में निरंतर अग्रसर है। विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को साकार करने के लिए विकसित जिले की संकल्पना और योजना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों और जनसहयोग से छिंदवाड़ा जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
      छिंदवाड़ा जिला भारिया जनजाति और पातालकोट की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ समावेशी विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत 224 ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों के 36,044 हितग्राहियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं । पीएम जनमन योजना में 5,797 स्वीकृत आवासों में से 5,753 पूर्ण कर 99.2 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 511 ग्रामों में 92,159 परिवारों का सर्वे किया गया है।
      छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्प्लेक्स के लिए 969 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज तथा माचागोरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के लिए 937.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति से विकास को नई गति मिली है। वॉश ऑन व्हील्स, ग्रामीण होम स्टे, प्राकृतिक एवं जैविक खेती जैसे नवाचारों ने स्वच्छता, पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास, जनसेवा, जनविश्वास और जनकल्याण के संकल्प के साथ यह प्रयास निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

हर्ष फायर और आकर्षक मार्च पास्ट - समारोह में हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत की गई। मार्चपास्ट में 11 प्लाटून अपने-अपने प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में शामिल हुईं। प्लाटून कमांडर श्री महेश रघुवंशी के नेतृत्व में एसएएफ 8वीं बटालियन, प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर श्री रंजीत धुर्वे के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, प्लाटून कमांडर श्री राम प्रसाद सिंगोतिया के नेतृत्व में जिला होमगार्ड्स, प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर सुश्री मेघा गोहिया के नेतृत्व में जिला महिला पुलिस बल, प्लाटून कमांडर सीनियर अंडर ऑफीसर नम्रता कूड़ोपा के नेतृत्व में एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन गर्ल्स विंग, प्लाटून कमांडर सीनियर अंडर ऑफीसर श्री मून डेहरिया के नेतृत्व में एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन बॉयज, प्लाटून कमांडर वनपाल श्री राजन डेहरिया के नेतृत्व में एम.पी.फॉरेस्ट छिन्दवाड़ा वृत्त, प्लाटून कमांडर सार्जेन्ट भूपेंद्र साहू के नेतृत्व में एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन बॉयज, प्लाटून कमांडर सार्जेन्ट सौंदर्य राजपूत के नेतृत्व में एन.सी.सी. जूनियर विंग गर्ल्स, प्लाटून कमांडर प्रतिज्ञा नंदी के नेतृत्व में शौर्यादल, प्लाटून कमांडर श्री गंगाराम आतराम के नेतृत्व में एसएएफ बैंड प्लाटून शामिल रही। सभी प्लाटूनों ने एक लय में अनुशासनबद्ध कदम - ताल करते हुए देश के प्रति अपने समर्पण का प्रदर्शन किया।

सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा - मुख्य समारोह में बालाजी पब्लिक स्कूल और निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा की छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से महारानी लक्ष्मी बाई की वीरगाथा प्रदर्शित की। संत आशाराम गुरुकुल छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने भारत की विशेषता, अनेकता में एकता का संदेश दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित - समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने राजस्व,  पुलिस, शिक्षा, वन विभाग, ग्रामीण विकास, कृषि, सहकारिता, शहरी विकास, स्वास्थ्य, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान निगम क्षेत्र के अंतर्गत 10 वर्षों में 70 हजार से अधिक सांपों एवं वन्य जीवों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ने के उल्लेखनीय कार्य के लिए सर्प मित्र श्री हेमंत गोदरे को भी सम्मानित किया गया।

सर्वोत्कृष्ट प्रस्तुतियों को मिले पुरूस्कार -  मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने समारोह में परेड के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रथम समूह में 8वीं बटालियन एस.ए.एफ को, द्वितीय समूह में एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन बॉयज को और तृतीय समूह में एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन गर्ल्स को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। बेस्ट परेड में बेस्ट परेड कमांडर का पुरस्कार परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री हर्ष यादव, बेस्ट परेड सेकण्ड इन कमांडर का पुरस्कार सब इंस्पेक्टर श्री रोहित शेंडे और एस.ए.एफ. के बेस्ट बैंड प्लाटून वादन के लिये प्रधान आरक्षक श्री गंगाराम आतराम को पुरुस्कार प्रदान किया गया।
       स्वतंत्रता दिवस समारोह में सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिये पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा को प्रथम और निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंदवाड़ा को व्दितीय स्थान के लिये शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही व्यायाम प्रदर्शन के लिये बालाजी पब्लिक स्कूल को प्रथम और संत श्री आसाराम गुरूकुल छिंदवाड़ा को द्वितीय पुरूस्कार प्रदान किया गया।

शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद सैनिकों के परिजनों का पुष्पगुच्छ, शॉल व श्रीफल से सम्मान किया। समारोह में शहीदों के त्याग और वीरता को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

जिले की विकास पुस्तिका का वितरण - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों को जिले के विकास पर केंद्रित विकास पुस्तिका का वितरण भी किया गया।
      जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले की विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, प्रमुख उपलब्धियों तथा जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी शामिल की गई है। "छिंदवाड़ा जिले की विकास गाथा" नाम से प्रकाशित इस विकास पुस्तिका को जिला प्रशासन के सहयोग से जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है। विकास पुस्तिका के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकी है।

ये रहे उपस्थित - मुख्य समारोह में वि‍शिष्ट अतिथि छिन्दवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू, डॉ.शेषराव यादव, नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक, डीआईजी श्री राकेश सिंह, कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, एसपी श्री अजय पाण्‍डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री सी.पी.राय सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, आम नागरिकगण और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग की श्रीमती वाणी शुक्ला और श्री धीरेन्द्र दुबे ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के गायन से किया गया।

पूरे हर्षोल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित जिले की विकास पुस्तिका का हुआ वितरण ================================================================== जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड छिन्दवाड़ा में आयोजित किया गया। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने पुलिस परेड ग्राउण्ड छिन्दवाड़ा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस बार कार्यक्रम की शुरुआत शासन द्वारा निर्धारित मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रगीत "वंदे - मातरम्" के गायन के साथ की गई। जिसके बाद ध्वजारोहण होते ही पुलिस परेड ग्राउण्ड ‘जन-गण-मन अधिनायक जय हे’ की गूंज से गुजांयमान हो उठा। जिसके बाद मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने खुली जिप्सी में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्‍डेय और परेड कमांडर श्री हर्ष यादव के साथ परेड का निरीक्षण किया। नील गगन में हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंग - बिरंगे गुब्बारे छोड़े गये। मुख्यमंत्री संदेश का हुआ लाइव प्रसारण - भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण जिला स्तरीय मुख्य समारोह में भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन का सीधा प्रसारण एल.ई.डी. वॉल के माध्यम से किया गया, जिसे मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। मुख्यमंत्री जी ने अपने संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य की जनता के नाम स्वाधीनता संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने किया जिला स्तरीय संदेश का वाचन, जिले के विकास की दी जानकारी - मुख्यमंत्री डॉ.यादव के संदेश वाचन के सीधे प्रसारण के बाद मुख्य अतिथि मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने जिला स्तरीय संदेश का वाचन किया। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश" के विजन के अनुरूप छिंदवाड़ा जिला भी विकास के लक्ष्य की दिशा में निरंतर अग्रसर है। विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को साकार करने के लिए विकसित जिले की संकल्पना और योजना के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों और जनसहयोग से छिंदवाड़ा जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। छिंदवाड़ा जिला भारिया जनजाति और पातालकोट की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ समावेशी विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत 224 ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों के 36,044 हितग्राहियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं । पीएम जनमन योजना में 5,797 स्वीकृत आवासों में से 5,753 पूर्ण कर 99.2 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 511 ग्रामों में 92,159 परिवारों का सर्वे किया गया है। छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्प्लेक्स के लिए 969 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज तथा माचागोरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के लिए 937.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति से विकास को नई गति मिली है। वॉश ऑन व्हील्स, ग्रामीण होम स्टे, प्राकृतिक एवं जैविक खेती जैसे नवाचारों ने स्वच्छता, पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास, जनसेवा, जनविश्वास और जनकल्याण के संकल्प के साथ यह प्रयास निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। हर्ष फायर और आकर्षक मार्च पास्ट - समारोह में हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत की गई। मार्चपास्ट में 11 प्लाटून अपने-अपने प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में शामिल हुईं। प्लाटून कमांडर श्री महेश रघुवंशी के नेतृत्व में एसएएफ 8वीं बटालियन, प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर श्री रंजीत धुर्वे के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, प्लाटून कमांडर श्री राम प्रसाद सिंगोतिया के नेतृत्व में जिला होमगार्ड्स, प्लाटून कमांडर सब इंस्पेक्टर सुश्री मेघा गोहिया के नेतृत्व में जिला महिला पुलिस बल, प्लाटून कमांडर सीनियर अंडर ऑफीसर नम्रता कूड़ोपा के नेतृत्व में एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन गर्ल्स विंग, प्लाटून कमांडर सीनियर अंडर ऑफीसर श्री मून डेहरिया के नेतृत्व में एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन बॉयज, प्लाटून कमांडर वनपाल श्री राजन डेहरिया के नेतृत्व में एम.पी.फॉरेस्ट छिन्दवाड़ा वृत्त, प्लाटून कमांडर सार्जेन्ट भूपेंद्र साहू के नेतृत्व में एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन बॉयज, प्लाटून कमांडर सार्जेन्ट सौंदर्य राजपूत के नेतृत्व में एन.सी.सी. जूनियर विंग गर्ल्स, प्लाटून कमांडर प्रतिज्ञा नंदी के नेतृत्व में शौर्यादल, प्लाटून कमांडर श्री गंगाराम आतराम के नेतृत्व में एसएएफ बैंड प्लाटून शामिल रही। सभी प्लाटूनों ने एक लय में अनुशासनबद्ध कदम - ताल करते हुए देश के प्रति अपने समर्पण का प्रदर्शन किया। सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा - मुख्य समारोह में बालाजी पब्लिक स्कूल और निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा की छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से महारानी लक्ष्मी बाई की वीरगाथा प्रदर्शित की। संत आशाराम गुरुकुल छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों ने भारत की विशेषता, अनेकता में एकता का संदेश दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित - समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने राजस्व, पुलिस, शिक्षा, वन विभाग, ग्रामीण विकास, कृषि, सहकारिता, शहरी विकास, स्वास्थ्य, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान निगम क्षेत्र के अंतर्गत 10 वर्षों में 70 हजार से अधिक सांपों एवं वन्य जीवों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ने के उल्लेखनीय कार्य के लिए सर्प मित्र श्री हेमंत गोदरे को भी सम्मानित किया गया। सर्वोत्कृष्ट प्रस्तुतियों को मिले पुरूस्कार - मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने समारोह में परेड के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रथम समूह में 8वीं बटालियन एस.ए.एफ को, द्वितीय समूह में एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन बॉयज को और तृतीय समूह में एन.सी.सी. जूनियर डिवीजन गर्ल्स को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। बेस्ट परेड में बेस्ट परेड कमांडर का पुरस्कार परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री हर्ष यादव, बेस्ट परेड सेकण्ड इन कमांडर का पुरस्कार सब इंस्पेक्टर श्री रोहित शेंडे और एस.ए.एफ. के बेस्ट बैंड प्लाटून वादन के लिये प्रधान आरक्षक श्री गंगाराम आतराम को पुरुस्कार प्रदान किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिये पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा को प्रथम और निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल छिंदवाड़ा को व्दितीय स्थान के लिये शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही व्यायाम प्रदर्शन के लिये बालाजी पब्लिक स्कूल को प्रथम और संत श्री आसाराम गुरूकुल छिंदवाड़ा को द्वितीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद सैनिकों के परिजनों का पुष्पगुच्छ, शॉल व श्रीफल से सम्मान किया। समारोह में शहीदों के त्याग और वीरता को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। जिले की विकास पुस्तिका का वितरण - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों को जिले के विकास पर केंद्रित विकास पुस्तिका का वितरण भी किया गया। जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले की विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, प्रमुख उपलब्धियों तथा जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी शामिल की गई है। "छिंदवाड़ा जिले की विकास गाथा" नाम से प्रकाशित इस विकास पुस्तिका को जिला प्रशासन के सहयोग से जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है। विकास पुस्तिका के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकी है। ये रहे उपस्थित - मुख्य समारोह में वि‍शिष्ट अतिथि छिन्दवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू, डॉ.शेषराव यादव, नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक, डीआईजी श्री राकेश सिंह, कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, एसपी श्री अजय पाण्‍डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री सी.पी.राय सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, आम नागरिकगण और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग की श्रीमती वाणी शुक्ला और श्री धीरेन्द्र दुबे ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के गायन से किया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर छिंदवाड़ा में विशेष भोज का हुआ आयोजन

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने बच्चों के साथ खाई खीर-पूरी
==========================================================

भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष भोज का आयोजन पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर छिंदवाड़ा में किया गया, जहां प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर खीर - पूरी खाई। उन्होंने कुछ बच्चों को अपने हाथों से मीठा खिलाकर विशेष भोज की शुरुआत की।
       इस दौरान सांसद श्री विवेक बंटी साहू, डॉ.शेषराव यादव, नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर छिंदवाड़ा में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सहभागिता की और स्कूली बच्चों के साथ बैठकर खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया । मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलन कर भारत माता, महात्मा गांधी व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.इडपाचे, स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मनीषा मिश्रा के साथ ही जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर छिंदवाड़ा में विशेष भोज का हुआ आयोजन स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने बच्चों के साथ खाई खीर-पूरी ========================================================== भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष भोज का आयोजन पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर छिंदवाड़ा में किया गया, जहां प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर खीर - पूरी खाई। उन्होंने कुछ बच्चों को अपने हाथों से मीठा खिलाकर विशेष भोज की शुरुआत की। इस दौरान सांसद श्री विवेक बंटी साहू, डॉ.शेषराव यादव, नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर छिंदवाड़ा में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सहभागिता की और स्कूली बच्चों के साथ बैठकर खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया । मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलन कर भारत माता, महात्मा गांधी व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.इडपाचे, स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मनीषा मिश्रा के साथ ही जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-45 में 2 दलों द्वारा 179 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

21 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट
=======================================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 45 महर्षि बाल्मीकि में स्वास्थ्य विभाग के 2 दलों द्वारा 179 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 21 घरों में पाए गए लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।
       स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-45 में 2 दलों द्वारा 179 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 21 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट ======================================================= डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 45 महर्षि बाल्मीकि में स्वास्थ्य विभाग के 2 दलों द्वारा 179 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 21 घरों में पाए गए लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित ======================================================= आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा में महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ.आर.सी. शर्मा के मार्गदर्शन में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यानिकी महाविद्यालय छिंदवाड़ा के अधिष्ठाता डॉ.आर.सी. शर्मा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ.पी.के. मिश्रा के संदेश का उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात वैज्ञानिक डॉ.गौरव महाजन द्वारा संस्था की सफलताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कैंप, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शहीदों को याद करते हुए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति विषय पर कविता एवं भाषण की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवकों ने ‘नशा मुक्त भारत’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘भारत की शान’ जैसे उत्साहपूर्ण नारों के साथ केंद्र परिसर में रैली निकाली। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ.शर्मा, डॉ.गौरव महाजन, डॉ.शिखा शर्मा, डॉ.अमिता शर्मा, डॉ.हेमलता अहिरवार, डॉ.संध्या बकोड़े, डॉ.करुणा मेश्राम, डॉ.संत कुमार शर्मा, श्रीमती मधु जायसवाल, श्रीमती सुभद्रा, श्री रोहित साहू, श्री प्रकाश सांवले, श्री कालूराम, श्री राकेश बर्मन, श्री नितेश, श्री प्रमोद भलावी, श्री ओम नारायण सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। - Chhindwara News