खरगोन जिले में एक शिक्षक ने अपनी मेहनत और जिम्मेदारी से सबको चौंका दिया। उन्होंने सिर्फ दो दिनों में 201 घरों की जनगणना का कार्य पूरा कर लिया। खास बात यह है कि वे तीन हफ्ते पहले ही घर-घर पहुंचकर पूरी तैयारी कर चुके थे, जिससे काम तेज और सटीक तरीके से हो पाया।