गोपालगंज: बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू, अवैध खनन पर लगेगी रोक: कलेक्ट्रेट में डीएम पवन कुमार सिन्हा
जिले के सभी बालू घाटों की नीलामी प्रकिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर नियमावली के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही नियमों के अनुसार बालू घाटों से खनन की जाएगी। इसकी जानकारी डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार की शाम पांच बजे दी।