मैनपुरी: मैनपुरी नुमाइश में दबंगों ने युवकों के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी सचिन चौहान और भरत चौहान ने सोमवार को थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ नुमाइश देखने के लिए गया था तभी किसी बात को लेकर बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया जिसमें दबंगों द्वारा युवकों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।