नगर पंचायत रामसनेहीघाट की ठठेरहा की रहने वाली पूनम पत्नी दीपचंद ने एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह को एक शिकायत पत्र दिया और बताया उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। सभासद के द्वारा उनसे धन की मांग की जा रही है। एसडीएम ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।