लातेहार: लातेहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जंगल में छापेमारी में दो उग्रवादी गिरफ्तार, अभियान जारी
लातेहार में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने “ऑपरेशन ड्रैगन 228” चलाकर बड़ी कार्रवाई की। कुर्कुता जंगल क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से SLR रायफल, मैगजीन, सैकड़ों जिंदा गोलियां, मोबाइल और वायरलेस सेट समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है