झांसी: भेल में ट्रक के पहिए के नीचे युवक ने लगाई छलांग, जिससे हुई मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2025 बबीना थाना क्षेत्र के भेल चौकी के पास एक युवक ने ट्रक के पहिए के नीचे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। यह खौफनाक कदम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोमवार की दुपहर 1 बजे सामने आया हैं वही घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।