झांसी: झांसी के सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में वकीलों की मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2025 झांसी के सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में वकीलों की मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडियो बाहर आने के बाद एक वकील ने सीनियर एडवोकेट के खिलाफ नवाबाद थाने में तहरीर दी थी। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी वकील के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।