अमानगंज: नगर अमानगंज पहुंची “इंदिरा ज्योति यात्रा”, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
अमानगंज। देश के प्रसिद्ध लेखक एवं विचारक भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में निकाली जा रही प्रदेश स्तरीय “इंदिरा ज्योति यात्रा”आज नगर अमानगंज पहुंची। महात्मा गांधी की अवधारणा “चले रामराज्य की ओर” संकल्प के साथ निकाली जा रही इस यात्रा का कांग्रेस कमेटी अमानगंज के ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।