बांका: पुनसिया चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार आइसक्रीम विक्रेता की मौत
Banka, Banka | Apr 27, 2026 पुनसिया चौक के पास सोमवार सुबह 5 बजे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार आइसक्रीम विक्रेता गणेश बिंद की मौत हो गई। वह धौनी बाजार सामान लेने जा रहे थे, तभी पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में कुछ देर तक सड़क किनारे पड़े रहने के बाद स्थानीय युवक ने पहचान कर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया