जसवंतनगर: जसवंत नगर के ग्राम फूलरई के सामने हाईवे किनारे अचेत अवस्था में मिला अज्ञात युवक, जहरखुरानी की आशंका
आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसवंतनगर के ग्राम फुलरई मोड़ के सामने एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके पास ही बैग और मोबाइल भी पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने जहरखुरानी की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नगर के कोठी कैस्त निवासी भाजपा नेता अनुरुद्ध उर्फ मोनू दुबे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीएचसी में कराया भर्ती।