मुंगावली: सेहराई में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बताए कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता के प्रावधान
प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग 7:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, कानूनी अधिकारों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।