मानिकपुर: चित्रकूट में सपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 चुनाव को लेकर भरी हुंकार; बलिया सांसद सनातन पांडे का भव्य स्वागत
चित्रकूट के बस स्टैंड स्थित सपा कार्यालय में शनिवार शाम 5 बजे मासिक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बलिया सांसद सनातन पांडे, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल व पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल शामिल हुए। वक्ताओं ने 2027 चुनाव, संविधान और समाजवादी विचारधारा पर जोर दिया है।